जनरल बिपिन रावत के भाई विजय रावत भाजपा में शामिल
प्रकाशित
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई विजय रावत भाजपा में शामिल हो गए हैं. विजय रावत भारतीय सेना से कर्नल पद से रिटायर हो चुके हैं.
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड निर्माण के वक़्त उनके पिता भी भाजपा के साथ थे. उत्तराखंड में 14 फ़रवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है.
राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विजय रावत के पार्टी में आने पर खुशी जताई.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)