दुनिया का सबसे बड़ा कट डायमंड जिसकी नीलामी होने वाली है
प्रकाशित
ये ब्लैक डायमंड है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा कट डायमंड कहा जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि इसका दाम 50 लाख डॉलर (37 करोड़ रुपए) तक जा सकता है.
555.55 कैरेट के काले हीरे को 'एनिग्मा' के नाम से जाना जाता है. इसे दुबई में सोदबी की गैलरी में बिक्री से पहले सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा गया.
सोदबी के नीलामी घर की ज्वेलरी विशेषज्ञ सोफी के मुताबिक संभवत: 2.6 अरब साल पहले किसी उल्का-पिंड के पृथ्वी से टकराने की सूरत में दुर्लभ काले हीरे का निर्माण हुआ होगा.
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल इस दुर्लभ ब्लैक डायमंड को बिटकॉइन का इस्तेमाल करके भी ख़रीदा जा सकता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)