बिना सर्जरी किए क़ैदी के पेट से मोबाइल फ़ोन निकाला

वीडियो कैप्शन, बिना सर्जरी किए क़ैदी के पेट से मोबाइल फ़ोन निकाला
प्रकाशित

दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी मोबाइल निगल गया. जेल में तलाशी के दौरान पकड़े जाने के डर से उसने ऐसा किया.

जेल के अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल कैदी के पेट में पहुंच गया था. यह मामला 15 जनवरी को जीबी पंत अस्पताल में आया था.

क़ैदी का एक्सरे कराया गया जिसमें मोबाइल पेट में दिखा. डॉक्टरों ने बिना सर्जरी के मोबाइल कैदी के पेट से निकाल लिया. एंडोस्कोपी से डॉक्टर मोबाइल को निकालने में कामयाब रहे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)