You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
नेपाल ने लिपुलेख को लेकर भारत को दो टूक जवाब दिया
नेपाल सरकार ने कहा है कि भारत के साथ उसके सीमा विवादों का समाधान ऐतिहासिक तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर होना चाहिए जिनमें लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी के विवाद शामिल हैं. नेपाल ने काठमांडू में भारतीय दूतावास के प्रवक्ता का बयान आने के एक दिन बाद रविवार को इस बारे में जवाब दिया है.
भारत ने इससे पहले शनिवार को फिर ज़ोर दिया था कि अभी सीमा पर जारी निर्माण भारत के इलाक़े में आता है.
भारतीय दूतावास के प्रवक्ता ने शनिवार को भारत-नेपाल सीमा को लेकर हाल में आई रिपोर्टों के जवाब में कहा था कि सीमा को लेकर भारत का पक्ष सर्वविदित, अडिग और स्पष्ट है और इसे नेपाल सरकार को बता दिया गया है.
इसके अगले दिन नेपाल सरकार के संचार मंत्री ने नेपाली कैबिनेट के फ़ैसले की जानकारी दी जिसमें कहा गया कि नेपाल सीमा विवाद के निपटारे के लिए कूटनीतिक प्रयास करेगा.
रिपोर्टः टीम बीबीसी
आवाज़ः प्रज्ञा सिंह
वीडियो एडिटः मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)