भारत के सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान विराट कोहली और ऐसी विदाई

वीडियो कैप्शन, भारत के सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान विराट कोहली और ऐसी विदाई
प्रकाशित

विराट कोहली ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट के माध्यम ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी.

ऐसी घोषणा की अटकलें दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ सिरीज़ से पहले से लगाई जाने लगी थी. विराट कोहली के लिए कप्तानी बचाने के लिए हर हाल में टेस्ट सिरीज़ जीतना ज़रूरी था.

पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 113 रनों के ज़ोरदार अंतर से जीत भी हासिल की, लेकिन जीत की लय टीम कायम नहीं रख सकी और पहला टेस्ट जीतने के बाद अगले दो टेस्ट मैच हार गई.

इसके बाद क्या होता, इस बारे में वरिष्ठ खेल पत्रकार चंद्रशेखर लूथरा बताते हैं, "इस सिरीज़ के नतीजे से पहले ही यह तय हो चुका था कि बीसीसीआई कोहली को कप्तानी से बाहर का रास्ता दिखाती, उससे पहले कोहली ने समझदारी दिखाते हुए खुद ही इस्तीफ़ा दे दिया. आप इसे कोहली बनाम बीसीसीआई की लड़ाई भी कह सकते हैं. इसमें सत्ता के सामने किसी एक व्यक्ति की नहीं चलती है. यह एक बार फिर से ज़ाहिर हो गया है."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)