You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पंडित बिरजू महाराज: जाने-माने कथक नर्तक का निधन
जाने-माने कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया. वो 83 वर्ष के थे. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.
पंडित बिरजू महाराज को देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. उनका जन्म चार फ़रवरी, 1937 में एक जाने-माने कथक डांसर परिवार में बृजमोहन मिश्रा के रूप में हुआ था.
बिरजू महाराज की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है, ''भारतीय नृत्य कला को विश्व भर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति!''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)