योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से टिकट देने की वजह क्या है?
प्रकाशित
उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने को लेकर रहा सस्पेंस अब ख़त्म हो गया है. बीजेपी ने 2022 की सबसे पहली सूची में उन्हें गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ाने का एलान किया है.
गोरखपुर सदर का चुनाव छठे चरण में होने जा रहा है. गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का गृह ज़िला है और उसे 'सीएम सिटी' का दर्जा भी हासिल है.
फ़िलहाल वो एमएलसी रह कर मुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन माना जा रहा है कि गोरखपुर से चुनाव लड़ने और जीतने में उन्हें महारत हासिल है.
रिपोर्टः अनंत झणाणे
आवाज़ः गुरप्रीत सैनी
वीडियो एडिटः निमित वत्स
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)