You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
स्पेस की रेस और चीन के उसमें आने की कहानी - दुनिया जहान
दशकों से अंतरिक्ष वो जगह रहा है जिसे मुल्क अपनी महत्वाकांक्षा से जोड़ कर देखते रहे हैं. अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में दुनिया के कई मुल्क ख़ुद को एक-दूसरे से आगे साबित करने की रेस में हैं.
शीत युद्ध के दौरान अमेरिका और सोवियत संघ के बीच केवल हथियारों की दौड़ नहीं थी बल्कि वो धरती से परे अंतरिक्ष तकनीक में भी एक-दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ में थे. लेकिन, हाल के वक्त में चीन चांद के धरती से न दिखने वाले इलाक़े में सफलतापूर्वक मानवरहित यान उतारने में कामयाब रहा है.
दुनिया जहान में इस बार पड़ताल इस बात की कि स्पेस रेस आख़िर क्यों है, ये राष्ट्रीय सम्मान का मामला है या विकास का? पड़ताल इस बात की भी कि अंतरिक्ष में आगे बढ़ने की होड़ धरती में किस तरह के बदलाव ला रही है.
प्रेज़ेंटर: मोहनलाल शर्मा
प्रोड्यूसर: मानसी दाश
वीडियो प्रोडक्शन: रुबाइयत बिस्वास
ऑडियो मिक्सिंग: तिलकराज भाटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)