वरिष्ठ पत्रकार कमाल ख़ान का निधन
प्रकाशित
रामनाथ गोएनका से लेकर गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान पाने वाले वरिष्ठ पत्रकार कमाल ख़ान का लखनऊ में शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया.
टीवी न्यूज़ की दुनिया में एक लंबे अरसे से काम कर रहे कमाल ख़ान अपनी धारदार रिपोर्टिंग और बेहतरीन टीवी रिपोर्ट्स के लिए जाने जाते थे.
लगभग 22 वर्षों के अनुभव के साथ कमाल ख़ान पिछले काफ़ी समय से लखनऊ में रहते हुए एनडीटीवी के लिए रिपोर्टिंग कर रहे थे. हाल ही में अयोध्या ज़मीन विवाद से लेकर उत्तर प्रदेश चुनाव से जुड़ी उनकी तमाम ख़बरें चर्चा का विषय बनी थीं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)