कोरोना वायरस के बावजूद खुशहाल है खाड़ी का ये देश

वीडियो कैप्शन, कोरोना वायरस के बावजूद खुशहाल है खाड़ी का ये देश
प्रकाशित

एक ओर जहां कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने यूरोप के कई देशों को फिर से लॉकडाउन लगाने को मजबूर कर दिया है, वहीं संयुक्त अरब अमीरात या यूएई एक ऐसा देश है जिसपर ओमिक्रॉन का ज़्यादा असर नहीं दिख रहा.

खाड़ी के इस देश ने दुनिया भर के सैलानियों के लिए अपने दरवाज़े खोल रखे हैं.

यूएई इस वैश्विक महामारी के दौरान अपनी वैक्सीनेशन की अच्छी गति के साथ-साथ व्यापक और सस्ती टेस्टिंग सुविधाओं के कारण दुनिया के कई अन्य देशों की तुलना में कोरोना से बेहतर तरीके से जूझ रहा है.

रिपोर्टः लिंडसी गैलोवे

आवाज़ः भरत शर्मा

वीडियो एडिटः मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)