पंजाब चुनाव: केजरीवाल ने बताया कौन होगा AAP का सीएम चेहरा
प्रकाशित
पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज़ है. आम आदमी पार्टी इस बार सत्ता में आने को लेकर आश्वस्त है. पंजाब में AAP के मुख्यमंत्री कैंडिडेट को लेकर अरविंद केजरीवाल ने अहम घोषणा की है.
उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीएम का चेहरा कौन होगा ये जनता तय करेगी. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करना चाहते थे.
लेकिन भगवंत मान ने खुद यह सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन हो, इसका चुनाव भी जनता करे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)