पंजाब चुनाव: इस बार माहौल कुछ बदला-बदला सा है

वीडियो कैप्शन, पंजाब चुनाव: इस बार माहौल कुछ बदला-बदला सा है
प्रकाशित

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों ने इस बार बहुत ही दिलचस्प शक्ल इख्तियार कर ली है.

जहां एक तरफ सत्तारूढ़ कांग्रेस चुनावों से कुछ ही महीने पहले एक नया मुख्यमंत्री बनाकर सत्ता में लौटने की फिराक में है, वहीं दूसरी तरफ अकाली दल को उम्मीद है कि बहुजन समाजवादी पार्टी के साथ हाल ही में हुआ गठबंधन उसके लिए सत्ता हासिल करने का एक नया रास्ता बना देगा.

पिछले विधान सभा चुनावों में मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी आम आदमी पार्टी इस बार विपक्ष से सत्ता का सफर तय करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

इस सब के बीच निगाहें कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई राजनीतिक पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस पर भी हैं जो बीजेपी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह की शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतर रही है.

रिपोर्ट: राघवेंद्र राव

वीडियो: शुभम कौल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)