पाकिस्तान: फंसी हुई कारों में मर गए लोग, मौत बनकर बरसी बर्फ

प्रकाशित

पाकिस्तान के पर्यटन स्थल मरी में भारी बर्फ़बारी से कम से कम 22 पर्यटकों की मौत हो गई और बहुत से लोग फंसे हुए हैं जिनके बचाव के प्रयास जारी हैं. सूचना के अनुसार सबसे ज़्यादा मौतें गिल्डना इलाक़े में बर्फ़ में फंसी चार गाड़ियों में हुई हैं.

गल्यात विकास प्राधिकरण के प्रवक्ता अहसन हमीद के मुताबिक़, गल्यात में महज़ एक दिन में तीन फ़ीट बर्फ़ पड़ी, जबकि शुक्रवार से पहले चार दिन तक चले दूसरे चरण में कुल ढाई फ़ीट बर्फ़ पड़ी जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

ये मौतें हाइपोथर्मिया यानी बहुत ज़्यादा ठंड से हुईं या कार्बन मोनोऑक्साइड के कारण दम घुटने से हुईं, इसके बारे में तो मेडिकल जांच के बाद अधिकारी ही बताएंगे.

लेकिन एक बात ग़ौरतलब है कि गाड़ियों में दम घुटने या कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) में साँस लेने से दुनिया भर में मौतें होती रहती हैं, जबकि बहुत से लोगों को अस्पताल में भर्ती किया जाता है. इसीलिए घरों और गाड़ियों में इसके बारे में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

वीडियो: फ़रहत जावेद और मुसा यावरी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)