गोवा को लेकर ममता बनर्जी की दिलचस्पी क्यों है?

प्रकाशित

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता लुइज़िन्हो फलेरियो ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी. वह अब टीएमसी का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा सदस्य हैं.

वह गोवा में टीएमसी का सबसे चर्चित चेहरा हैं. उन्होंने हाल ही में गोवा में हमारे संवाददाता जुबैर अहमद से मुलाकात की और उनसे कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में उनकी पार्टी आगामी गोवा विधानसभा चुनावों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी.

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने 40 साल तक कांग्रेस पार्टी की सेवा करने के बाद क्यों छोड़ दिया?

कैमरा: दीपक जसरोटिया

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)