जिम में भारी वज़न उठाना चाहिए या हल्का?

प्रकाशित

जिम में वज़न उठाने को लेकर सेहत बनाने वाले लोग कई तरह की आशंकाओं से घिर जाते हैं. उन्हें कई बार समझ में नहीं आता कि सही क्या है.

वज़न कैसे और कितना उठाना चाहिए. 'स्ट्रेंथ ट्रेनिंग' के बहुत सारे लाभ भी हैं. दूसरे फ़ायदों के अलावा ये संतुलन बनाए रखने के लिए अच्छा है.

जोड़ों के दर्द में यह मदद कर सकता है. उम्र बढ़ने के साथ-साथ मांसपेशियों में जो ढीलापन आने लगता है, उसे भी ये कम कर सकता है. वज़न कम करने में भी यह मददगार हो सकता है.

समस्या यह है कि कितना वज़न उठाना चाहिए, इसे लेकर बहुत सारे परस्पर विरोधी सलाह और मशवरे हैं.

रिपोर्ट: टीम बीबीसी

आवाज़: गुरप्रीत सैनी

वीडियो एडिटिंग: निमित वत्स

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)