ये लावणी डांसर कोई लड़की नहीं बल्कि लड़का है
प्रकाशित
लावणी डांसर किरन कोरे महाराष्ट्र के नांदेड़ ज़िले से हैं. वो महिलाओं की तरह सजकर डांस करते हैं, ये उनकी ख़ासियत है. किरन ने अपनी बहनों की मदद से लावणी करना शुरू किया.
वो पहली बार महिलाओं की तरह तैयार होकर आए. किरन एक साइंस ग्रैजुएट हैं, उन्होंने बीएड किया है और एयरपोर्ट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ली है.
किरन कहते हैं कि आप जो पाना चाहते हैं उसके लिए पूरी मेहनत कीजिए.
वीडियो - नितिन नागरकर
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)