नन्हें चीता के साथ इंसान ये क्या कर रहे हैं?

प्रकाशित

जंगलों में करीब 7000 चीता ही बचे हैं. लेकिन हर साल चीता के करीब 300 बच्चों की तस्करी की जाती है.

इन्हें सोमालियालैंड से तस्करी करके मध्य पूर्व ले जाया जाता है और अमीर गैरकानूनी खरीदारों को बेच दिया जाता है. वो शौक के लिए इन सुंदर जानवरों को पालते हैं.

उनके लिए यह स्टेटस सिंबल है. चीता कंज़र्वेशन फ़ंड इस अवैध कारोबार को रोकने की कोशिशें कर रहा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)