पाकिस्तान: बर्फ़बारी से जहां कई लोग मरे, वहां के ताज़ा हालात
प्रकाशित
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मरी में भारी बर्फ़बारी की वजह से 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है.
बर्फबारी के कारण सड़कों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए हैं और लोग जगह-जगह फंसी गाड़ियों के शीशों पर दस्तक देकर लोगों का हालचाल जानने की कोशिश कर रहे हैं.
कोई जवाब नहीं मिलने पर गाड़ी खोलकर अंदर मौजूद लोगों को मदद देने की कोशिश की जा रही है.
जानिए मरी में अभी कैसे हालात हैं? बीबीसी संवाददाता फ़रहत जावेद ने वहां का जायज़ा लिया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)