भविष्य की जंग की तस्वीर क्या होगी?

प्रकाशित

भविष्य में ताक़तवर देशों के बीच जंग की तस्वीर कैसी होगी और क्या इस चुनौती का सामना करने के लिए पश्चिमी देश तैयार हैं?

सबसे पहले तो यह जान लेना बेहतर होगा कि "भविष्य के हथियार" यहां पहले से ही मौजूद हैं. पश्चिमी मुल्कों से चल रही तनातनी के बीच रूस या चीन ने ऐसे कई हथियार पहले ही तैयार कर लिए हैं. कई हथियारों का पूर्वाभ्यास हो रहा है, जबकि कई को तो तैनात भी कर दिया गया है.

16 नवंबर को रूस ने एक मिसाइल का परीक्षण करते हुए अंतरिक्ष में मौजूद अपने ही सैटेलाइट को तबाह कर दिया.

उससे पहले पिछली गर्मी में चीन ने अपने उन्नत हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया, जो ध्वनि की गति से भी कई गुना तेज़ रफ़्तार से हमला कर सकती है.

रिपोर्ट: फ़्रैंक गार्डनर

आवाज़: गुरप्रीत सैनी

एडिट: मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)