You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
COVER STORY: यूपी चुनाव में मुद्दा आवारा मवेशियों का
कुछ मुद्दे यूं तो अक्सर हमारी आंखों के सामने होते हैं जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी में नज़र भी आते हैं, लेकिन उन पर बात आमतौर पर तब होती है, जब समय चुनाव का आता है. मसलन आवारा मवेशी, जो राजमार्गों से लेकर गली-मोहल्लों और चौक-बाज़ारों में नज़र आते हैं, जो कभी दुर्घटना तो कभी लड़ाई का सबब बन जाते हैं. उत्तर प्रदेश में आवारा मवेशियों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है जो अब एक मुद्दे की शक्ल में सामने आ रहे हैं. लेकिन सबसे अधिक निराश हैं वो लोग, जिनके घर में किसी की जान आवारा जानवरों की वजह से गई है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)