बिहार की इंदु देवी, जो अपने गीतों से तंज़ करती हैं

वीडियो कैप्शन, बिहार की इंदु देवी, जो अपने गीतों से तंज करती हैं
प्रकाशित

सीएम नीतीश कुमार इन दिनों 'समाज सुधार यात्रा' पर हैं. नशामुक्ति अभियान के तहत सूबे के अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं. इस यात्रा का एक पड़ाव मुज़फ़्फ़रपुर भी था.

मुज़फ़्फ़रपुर में ही 'इंदु देवी' और उनकी मंडली ने उस रोज एक ऐसा गीत गाया जो देखते ही देखते वायरल हो गया. वैसे तो इंदु देवी लंबे समय से सरकारी और गैर सरकारी कार्यक्रमों में गाती रही हैं, लेकिन इस बीच उनका यह गीत खासा देखा-सुना जा रहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इंदु देवी के गीत के इस बोल पर मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं. बेहद सामान्य बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली इंदु देवी गीत गाकर ही अपना घर चलाती हैं.

हालांकि कोरोना की वजह से काम भी लगभग बंद था. इस गीत के वायरल होने के बाद जहां लोगों का उनके प्रति नजरिया बदला है, वहीं उन्हें उम्मीद है कि उन्हें आगे और काम करने का मौका मिलेगा.

वीडियोः विष्णु नारायण, बीबीसी के लिए

एडिटिंगः दीपक जसरोटिया

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)