पाकिस्तानी पीएम इमरान ख़ान ने भारत की तारीफ़ की, अपनों को कोसा

प्रकाशित

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने एक बार फिर भारत की तारीफ़ की है. वो पाकिस्तान चाइना बिज़नेस इन्वेस्टमेंट फ़ोरम को संबोधित कर रहे थे.

इमरान ने भारत के आईटी सेक्टर, चीन के एक्सपोर्ट और तुर्की की नीतियों की तारीफ़ की.

इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की पूर्ववर्ती सरकारों और शासकों की आलोचना की और कहा कि देश को औद्योगिकीकरण की तरफ़ ले जाने के बजाय सब कुछ किया गया, जबकि पाकिस्तान की तरक्की का रास्ता उद्योग और एक्सपोर्ट ही हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)