मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज़ शिप में 66 यात्री कोरोना पॉज़िटिव

प्रकाशित

मुंबई से गोवा के एक क्रूज़ शिप में सवार 66 यात्री कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. इनमें से छह यात्री गोवा में उतरे बाकी 60 यात्री मुंबई लौट आए.

क्रूज़ शिप में सवार सभी यात्रियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है. जिन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव होगी उन्हें सात दिनों के होम क्वारंटीन में रहना होगा.

मेडिकल अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमित यात्रियों को शिप में ही रखा जाएगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)