सऊदी अरब में साल के पहले दिन जमकर बर्फ़बारी
प्रकाशित
साल के पहले दिन सऊदी अरब के उत्तर-पश्चिमी शहर ताबुक में जमकर बर्फ़बारी हुई है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो ख़ूब शेयर किया जा रहा है.
ताबुक क्षेत्र के पास अल-लॉज़ पर्वत पर लोग पर बर्फ़ का आनंद ले रहे हैं. सऊदी के सरकारी न्यूज़ एजेंसी एसपीए ने बर्फ़ की चादरों से ढकी कारों की तस्वीरे पोस्ट की हैं.
वीडियो में लोग बर्फ़ का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं. जबल अल-लावज़, अल-दाहेर और अल्क़ान पर्वत ढँक गए हैं. सऊदी अरब का यह उत्तरी हिस्सा पर्यटकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है.
रिपोर्ट: टीम बीबीसी
आवाज़: भरत शर्मा
एडिट: मनीष जुलाई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)