बाइक एंबुलेंस कैसे बचा रही लोगों की जान?

वीडियो कैप्शन, बाइक एंबुलेंस कैसे बचा रही लोगों की जान?
प्रकाशित

ओडिशा के कई जिलों में अच्छी सड़क न होने की वजह से मरीजों के पास एंबुलेंस पहुंच नहीं पाती हैं.

जंगल, नदी और पहाड़ों से भरे सुंदरगढ़ और कालाहांडी जैसे कई आदिवासी बहुल जिलों में अच्छी सड़कें न होने के कारण मरीज़ों को अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानी होती है.

इन जिलों को आर्थिक तौर पर पिछड़ा भी माना जाता है.

इस समस्या को देखते हुए सरकार की तरफ से यहां बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है.

वीडियो: सुब्रत कुमार पति

एडिटिंग: निमित वत्स

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)