एक रुपये में डोसा बेचने वाली महिला जो दाम ना बढ़ाने पर अड़ी है

प्रकाशित

अगर आप महानगरों में रहते हैं और दक्षिण भारत के सबसे चर्चित पकवानों में से एक डोसा पसंद करते हैं तो इसे खाने पर आज कम से कम पचास रुपये ज़रूर खर्च करते होंगे.

बड़ी दुकानों और महंगे होटल-रेस्तरां में एक डोसा की कीमत सौ रुपये से लेकर एक हज़ार रुपये तक भी पहुंच सकती है. लेकिन आंध्र प्रदेश में एक महिला है, जो एक रुपये में एक डोसा देती हैं.

हैरानी की बात है कि कई लोगों के कहने के बावजूद वो अपने डोसा के दाम बढ़ाने को राज़ी नहीं हैं.

पहले वो एक रुपये में चार डोसा देती थीं, महंगाई बढ़ी तो एक रुपये में दो डोसा हो गए और अब एक रुपये में एक डोसा. तमाम दिक्कतों के बावजूद वो दाम बढ़ाने को राज़ी नहीं हैं.

वीडियो: बीबीसी तेलुगू

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)