जर्मन दूल्हे और रूसी दुल्हन की शादी में गुजरात के लोग बने बाराती

प्रकाशित

जर्मन दूल्हे और रूसी दुल्हन की भारत के एक गांव में हुई शादी. जी हां, ये अनोखी शादी गुजरात के साबरकांठा ज़िले की हिम्मतनगर तालुका में पड़ने वाले सकरोडिया गांव में हुई.

जर्मन दूल्हे और रूसी दुल्हन ने हिंदू रीति रिवाज़ों से एक दूसरे के साथ शादी की. शादी में दूल्हा-दुल्हन भले ही विदेशी थे लेकिन बाराती सभी गुजराती थे.

शादी की पूरी तैयारी स्थानीय लोगों ने ही. शादी के दौरान हिंदू रीति रिवाजों का पालन किया गया. गांववालों ने क्रिश मूलर और जूलिया की शादी में हल्दी की रस्म अदा की. इस दौरान शादी से जुड़े लोकगीत गाए गए.

दूल्हे बने क्रिश ने गुजराती पारंपरिक परिधान पहने और वो घोड़ी पर बैठकर बारात लेककर दुल्हन के पास पहुंचे. उनकी बारात पूरे गांव में घूमते हुए शादी वाली जगह तक गई.

वीडियोः बीबीसी गुजराती

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)