कुत्ते से जंग में हारकर भागा तेंदुआ

प्रकाशित

ऐसा नज़ारा आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा. यहां कुत्ते और तेंदुए की जंग में कुत्ता भारी पड़ गया.

महाराष्ट्र के पुणे में ये घटना 24 दिसंबर को हुई. ये तेंदुआ गन्ने के खेत में छिपकर बैठा था और अचानक कुत्ते के सामने आ गया.

तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की. लेकिन कुत्ते ने उसके मुंह को अपने जबड़े में दबा लिया. कुछ देर दोनों के बीच मशक़्क़त चलती रही.

उसके बाद तेंदुए ने कुत्ते के जबड़े से छूटकर वहां से भागना बेहतर समझा. अब इस तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाए गए हैं.

वीडियो: बीबीसी मराठी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)