You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बांग्लादेश: चलती हुए फ़ैरी में लगी ख़तरनाक आग
प्रकाशित
बांग्लादेश में झलोकाटी ज़िले में सुगंधा नदी पर चल रही फ़ैरी में आग लग गई. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक़ यह फ़ैरी गुरुवार रात को ढाका से बरगुना के लिए चली थी लेकिन सुबह झलोकाटी पहुंचने पर इसमें ख़तरनाक आग लग गई.
लोगों ने नदी में कूदकर अपनी जान बचाई. फ़ैरी के अंदर और नदी से कई शव बरामद किए गए हैं. घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका. हालांकि, यात्रियों का कहना है कि फ़ैरी के इंजन में समस्या थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)