You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
महंगाई क्यों बढ़ रही है और कब तक बढ़ती रहेगी? - दुनिया जहान
पूरी दुनिया में खाद्य सामग्री, दूसरी चीज़ों, कच्चे तेल और बिजली की कीमतें बढ़ रही हैं, यहां तक कि रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली चीनी और चाय भी अब पहले के मुक़ाबले महंगी हो गई है.
कई देशों में सालों तक महंगाई कम थी, लेकिन कोरोना महामारी के दौर में जिस तरह से महंगाई बढ़ी वैसा बीते दशक भर में नहीं देखा गया.
महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ाती हैं, लेकिन ये दोधारी तलवार की तरह है और इससे अर्थव्यवस्था में सुस्ती आने का ख़तरा भी होता है.
चिंता ये है कि महामारी से उबर रही अर्थव्यवस्थाओं के लिए कहीं ये कदम ख़तरनाक न साबित हो.
तो इस बार दुनिया जहान में पड़ताल इस बात की कि क्या हाल के वक्त में महंगाई का बढ़ना अस्थायी प्रक्रिया है. और क्या नीति निर्धारकों को इस पर काबू पाने के लिए कदम उठाने की ज़रूरत है.
प्रेज़ेंटर: मोहनलाल शर्मा
प्रोड्यूसर: मानसी दाश
वीडियो प्रोडक्शन: काशिफ़ सिद्दीक़ी
ऑडियो मिक्सिंग: तिलकराज भाटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)