तेलंगाना में हुई दो समलैंगिक पुरुषों की शादी

प्रकाशित

भारत में होने वाली शादियों की भीड़ में ये शादी कुछ ख़ास है. यहां बंगाली परिवार के सुप्रियो चक्रवर्ती और पंजाबी परिवार से ताल्लुक़ रखने वाले अभय डांग परिणय सूत्र में बंध रहे हैं.

इन दोनों की नौ साल की दोस्ती पहले प्यार में बदली और अब शादी में. सुप्रियो टीचर हैं और अभय सॉफ़्टवेयर इंजीनियर. उनकी दोस्ती 2012 में शुरू हुई और कुछ समय पहले दोनों ने शादी करने का फ़ैसला किया.

सुप्रियो और अभय ने हाल में अपने माता-पिता को इस बारे में बताया और उनकी इजाज़त ली. ये शादी तेलंगाना के विकाराबाद में हुई.

शादी में दोनों के माता-पिता, परिवार के दूसरे सदस्य, दोस्त और कुछ अन्य समलैंगिक लोग मौजूद थे. सुप्रियो और अभय ने बताया कि ट्रांसवुमन सोफ़िया डेविड ने उनकी शादी के इंतज़ाम पर नज़र रखी.

इन दोनों का कहना है कि उन्होंने सामान्य शादी की सारी रस्मों का पालन किया. हालांकि, सुप्रियो और अभय की शादी को भारत में क़ानूनी मान्यता नहीं है.

वीडियो: बीबीसी तेलुगू

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)