You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मलाला यूसुफज़ई और उनके पति असर मलिक ये वीडियो चर्चा में है
नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफज़ई और उनके पति असर मलिक का नए साल पर रिजॉल्यूशन लेने का एक चैलेंज वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में दोनों एक गेम खेल कर ये तय कर रहे हैं कि नए साल पर उन्हें क्या रिजॉल्यूशन लेना चाहिए.
इस वीडियो में नव विवाहित जोड़ा पेन को कुछ दूर मेज पर रखे एक ग्लास में डालने की कोशिश कर रहा है और कौन सा रिजॉल्यूशन उन्हें लेना चाहिए, ये इस बात ये तय किया जा रहा है कि पेन ग्लास के अंदर जाता है या नहीं.
लगभग डेढ़ मिनट के इस वीडियो में सबसे पहले मलाला ये पूछती हैं- क्या मुझे आने वाले साल जिम जाना चाहिए, लेकिन इस चैलेंज के लिए पेन ग्लास में नहीं जाता.
रिपोर्ट: टीम बीबीसी
आवाज़: भरत शर्मा
वीडियो एडिटिंग: शाहनवाज़ अहमद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)