हाथी को आया ग़ुस्सा, एक शख़्स को दौड़ा-दौड़ाकर मारा

प्रकाशित

30 साल के एक शख़्स को हाथी ने दौड़ा लिया. ये घटना 18 दिसंबर को असम के धुबरी ज़िले में हुई. हाथी से डरकर वो शख़्स भागा लेकिन अचानक गिर पड़ा.

वो उठकर भागकर भागने की कोशिश करता है. लेकिन फिर गिर पड़ता है. हाथी ने उस शख़्स पर हमला बोल दिया.

बड़ी मुश्किल से उस शख़्स को हाथी से दूर किया गया. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फॉरेस्ट ऑफ़िसर ने बताया कि हाथी को जंगल में छोड़ दिया गया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)