शादी के जोड़े में सजी दुल्हन और भाई बनकर आए CRPF के कई जवान

प्रकाशित

शादी के जोड़े में सजी दुल्हन और उसके साथ वर्दी में चलते कई जवान. ये शादी उत्तर प्रदेश में रायबरेली की रहने वाली ज्योति की थी.

ज्योति के भाई शैलेंद्र प्रताप सिंह CRPF में जवान थे. 5 अक्टूबर 2020 को जम्मू में एक आतंकी हमले में शैलेंद्र की मौत हो गई.

उनकी मौत के बाद CRPF के उनके साथी जवानों ने उनके परिवार का साथ दिया. कुछ दिन पहले जब ज्योति की शादी हुई तो उसमें CRPF के कई जवान शामिल हुए.

शादी के दौरान उन्होंने ज्योति को भाई की कमी महसूस नहीं होने दी. CRPF जवानों को देख ज्योति के पिता भी काफी भावुक हो गए.

वीडियो: अनंत झणाणे, बीबीसी के लिए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)