You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
तालिबान ने भारत को क्यों कहा शुक्रिया?
तालिबान के सत्ता में आने के बाद से लागातार बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था से जूझ रहे अफ़ग़ानिस्तान को भारत ने मानवीय सहायता के रूप में स्वास्थ्य सामग्री की पहली खेप भेजी है.
असरफ़ ग़नी के बेदख़ल होने के बाद भारत की ओर से शनिवार को अफ़ग़ानिस्तान भेजी गई यह पहली मदद है.
दिल्ली से सीधे काबुल के लिए उड़ान भरने वाली अफ़ग़ान एयरलाइन काम एयर में 1.6 मीट्रिक टन स्वास्थ्य सामग्री भारत ने तालिबान शासित अफ़ग़ानिस्तान को भेजी.
अफ़ग़ानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत से मिली इस मदद का स्वागत किया लेकिन कहा कि वर्तमान स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए उन्हें और मदद की ज़रूरत है.
रिपोर्ट: टीम बीबीसी
आवाज़: नवीन नेगी
वीडियो एडिट: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)