You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मनोहर लाल खट्टर बोले-खुले में नमाज़ बर्दाश्त नहीं होगी
दिल्ली से सटे हरियाणा राज्य के गुड़गाँव में हर शुक्रवार को खुले में नमाज़ पढ़ने के दौरान हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बीच राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि खुले में नमाज़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि 'खुले में नमाज़ पढ़ने को कतई भी सहन नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण हल निकालने के लिए नए तरीक़े से प्रयास किए जा रहे हैं.' साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि गुड़गाँव में जहाँ-जहाँ पर खुले में नमाज़ पढ़ने के लिए अनुमति दी गई थीं उन्हें वापस ले लिया गया है.
रिपोर्टः टीम बीबीसी
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)