You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
एलियंस क्या सचमुच होते हैं, पृथ्वी से बाहर जीवन की कहानी. Duniya Jahan
ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा क्या कहीं और जीवन है, और अगर है तो कैसा - वैज्ञानिकों के लिए ये अब तक बड़ा सवाल बना हुआ है. इसी साल जून में अमेरिकी सरकार ने अनआइडेन्टिफ़ाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स यानी यूएफ़ओ से जुड़ी एक रिपोर्ट डिक्लासिफ़ाई की जिसमें कहा गया कि अब तक पृथ्वी पर एलियन्स के आने के सबूत नहीं मिले हैं . हालांकि रिपोर्ट में एलियन्स के होने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है. बीते कई दशकों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं. वो पृथ्वी से क़रीब चार लाइट ईयर दूर ऐल्फ़ा सेन्चुरी नाम के तारामंडल में जल्द जीवन की तलाश शुरू करने वाले हैं. लेकिन क्या वो एलियन्स को खोज पाएंगे? और क्या पृथ्वी से दूर कहीं और भी जीवन है? इस सप्ताह दुनिया जहान में पड़ताल इन्हीं सवालों की.
प्रेज़ेंटर/प्रोड्यूसर: मानसी दाश
वीडियो प्रोडक्शन: रुबाइयत बिस्वास
ऑडियो मिक्सिंग: तिलक राज भाटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)