You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सीडीएस बिपिन रावत की मौत पर पाकिस्तान के लोगों ने भी जताया दुख
पाकिस्तान सेना के उच्च अधिकारियों ने भारत के चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत पर शोक व्यक्त किया है. कल तमिलनाडु में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य लोग एक हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए थे.
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता बाबर इफ़्तिख़ार ने ट्वीट में लिखा, "ज्वांइट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ कमेटी के चेयरमैन जनरल नदीम रज़ा और सेनाध्यक्ष जनरल क़मर जावेद बाजवा, जरनल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई त्रासद मौत पर शोक व्यक्त करते हैं."
इसके साथ ही पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुख अधिकारी एयर चीफ़ मार्शल ज़हीर अहम बाबर सिधू एनआई(एम) ने जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के साथ 11 लोगों की मौत पर संवेदना प्रकट की है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)