सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में उनका निधन

प्रकाशित

भारत के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) बिपिन रावत और उनकी पत्नी का निधन हो गया है.

तमिलनाडु में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. भारतीय वायु सेना ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है. इस हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई है.

सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. देखिए हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद की तस्वीरें.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)