You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अनिल मेनन बन सकते हैं चांद पर जाने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति
नासा ने सोमवार को अपने भविष्य के मिशनों के लिए 10 नए अंतरिक्ष यात्रियों की टीम का एलान किया. भारतीय मूल के फिज़िशियन अनिल मेनन नासा की इस नई टीम का हिस्सा हैं. अगले साल जनवरी से मेनन नासा में मिली इस नई भूमिका में काम शुरू करेंगे. अमेरिका के मिनिसोटा में यूक्रेन, भारतीय अप्रवासी परिवार में जन्मे अनिल ने साल 2018 में स्पेस-एक्स ज्वाइन किया और वहां पांच लॉन्च के दौरान मुख्य फ्लाइट सर्जन के तौर पर काम किया. साल 2014 में उन्होंने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के साथ बतौर डिप्यूटी क्रू सर्जन काम किया. इससे पहले भी वह नासा की ओर से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भेजे गए चालक दल के लिए फ्लाइट सर्जन के तौर पर काम कर चुके हैं.
रिपोर्ट: टीम बीबीसी
आवाज़: भरत शर्मा
वीडियो एडिटिंग: देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)