गुजरात: घर से निकले ही थे बुज़ुर्ग और सांड ने हमला कर दिया

प्रकाशित

ये डराने वाला दृश्य गुजरात के भावनगर शहर का है जहां एक सांड ने बुज़ुर्ग पर हमला कर दिया.

ये बुज़ुर्ग घर से बाहर निकले ही थे कि सांड ने हमला बोल दिया. बुज़ुर्ग को टक्कर मारने के बाद सांड ने उन पर चढ़ने की कोशिश की.

ये घटना सोमवार की है और इसका वीडियो वायरल हो गया. कुछ लोग जब बुज़ुर्ग को बचाने के लिए दौड़े तो सांड ने उन पर हमला करने की कोशिश की.

गुजरात में बीते कुछ महीनों के दौरान आवारा पशुओं के ऐसे कई हमले देखने को मिले हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)