पति से पिटने को कुछ औरतें सही क्यों मानती हैं?

प्रकाशित

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण या NFHS-5 की रिपोर्ट इन दिनों चर्चा में है. इसकी वजह है कि इसमें कहा गया है कि औसतन 40 फीसदी से ज़्यादा महिलाओं ने पतियों द्वारा कुछ परिस्थितियों में पत्नियों को पीटना सही बताया है.

ये NFHS-5 के पहले चरण के आंकड़े हैं और इसमें 18 राज्यों में ये सर्वेक्षण किया गया. इस सर्वेक्षण में तीन राज्य तेलंगाना (84%), आंध्रप्रदेश (84%) और कर्नाटक (77%) सबसे आगे हैं.

वहीं इस सर्वेक्षण में महिलाओं के पिटाई को सही ठहराने के कारणों को बताया गया है जिसमें अगर महिलाएं घर या बच्चों की उपेक्षा करती हैं. सास-ससुर का ख़्याल नहीं रखती हैं. बिना बताए घर से बाहर निकलती हैं आदि.

इस सर्वे में ये भी कहा गया है कि 18-49 उम्र की 30 प्रतिशत से ज़्यादा शादीशुदा महिलाएं पति द्वारा की गई हिंसा की शिकार हुई हैं. वहीं कई जानकार सर्वे में पूछे गए सवालों पर आपत्ति जताते हैं.

इसमें ये सवाल पूछा गया था कि, आपकी राय में क्या एक पति का अपनी पत्नी को पीटना या मारना उचित है?

वीडियोः बुश्रा शेख़

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)