कश्मीर में 12 साल बाद पुष्कर मेले का आयोजन हुआ
प्रकाशित
कश्मीर के गांदरबल में क़रीब 12 साल बाद पुष्कर मेले का आयोजन हुआ. इसमें भारत के दो राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से श्रद्धालु पहुंचे.
पुष्कर मेला हर 12 वर्ष के बाद आयोजित किया जाता है. इससे पहले 2008 में इस मेले का आयोजन किया गया था.
2016 में यहां क़रीब 75 साल बाद दशहरा महाकुंभ हुआ था, जिसमें हज़ारों की संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचे थे. 12 साल के बाद कुंभ के आयोजन के अलावा यहां छह साल बाद अर्धकुंभ का आयोजन भी होता है.
वीडियोः माजिद जहांगीर और बिलाल बहादुर, बीबीसी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)