बिल्लियों से ऐसा प्यार कि उनके लिए गहने तक बेच दिए
प्रकाशित
मीनू दुबई के एक शिपिंग कंटेनर में मिली थी. उसे वहां अकेला छोड़ दिया गया था. लेकिन मुंद्रा पोर्ट पर वो जिससे मिली, उस शख़्स के रूप में उसे एक परिवार मिल गया.
ये पर्शियन बिल्ली उपेंद्र के कैट गार्डन में रहने वाली 200 बिल्लियों में से एक है. उपेंद्र को बिल्लियों से ख़ास तरह का लगाव है. ये उनके लिए अपनी बहन की यादों को ज़िंदा रखने का एक तरीक़ा भी है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)