You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ऑस्ट्रेलिया के बाद अब फिजी ने भी भेजी इस देश में अपनी सेना
सोलोमन आइलैंड्स में तनाव को कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति सेना के तहत फ़िजी ने भी अपनी सेना को सोमवार को इस देश में भेज दिया.
वहीं रेड क्रॉस ने चेतावनी दी है कि इसकी राजधानी में खाने की कमी हो गई है. रॉयटर्स समाचार एजेंसी के अनुसार, फ़िजी के प्रधानमंत्री फ़्रैंक बैनिमरामा ने 50 फ़िज़ी सैनिकों को क़ानून-व्यवस्था क़ायम करने के लिए तैनात किया है.
सोलोमन आइलैंड्स की राजधानी होनियारा में सरकार के ख़िलाफ़ जानलेवा हिंसक प्रदर्शन हुए हैं और वहां पर शांति स्थापित करने के लिए 200 सुरक्षाबल तैनात हैं जिनमें अधिकतर ऑस्ट्रेलियाई हैं और कम से कम 34 सैनिक पापुआ न्यू गिनी के हैं.
रिपोर्ट: टीम बीबीसी
आवाज़: पायल भुयन
वीडियो एडिटिंग: देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)