समंदर में फंसे 300 लोगों को बचाने का नाटकीय अभियान
प्रकाशित
इटली के द्वीप लेंपेदूसा के पास प्रवासियों की एक नाव से क़रीब तीन सौ लोगों को बचाया गया. जब इतालवी कोस्टगार्ड उनके पास पहुंचे.
इनमें से बहुत से लोग पानी में थे. इटली में हाल के महीनों में प्रवासी नावों की संख्या बढ़ी है.
अफ़्रीका से यूरोप पहुंचने की चाह रखने वाले प्रवासी जिन बंदरगाहों पर पहुंचते हैं उनमें लेंपेदूसा प्रमुख है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)