You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
UP-TET रद्द होने से निराश प्रतिभागी रो पड़े
रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) को पेपर लीक होने की वजह से स्थगित कर दिया गया. पेपर व्हाट्सऐप पर लीक हुआ और जैसी ही इसकी जानकारी परीक्षा नियामक अधिकारी को मिली, परीक्षा स्थगित कर दी गई.
बीबीसी से परीक्षा स्थगित होने की ख़बर की पुष्टि करते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय उपध्याय ने कहा, " मुझे व्हाट्सऐप पर पेपर लीक होने की जानकारी मिली और लीक हुआ पेपर भी मिला.
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने ही यह चीज़ पकड़ी है. परीक्षा की अगली तिथि तय नहीं हुई है, लेकिन शीघ्र ही तिथि घोषित की जाएगी." उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए यूपी-टीईटी एक बड़ी परीक्षा है. प्रदेश भर से लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठते हैं.
UPTET की परीक्षा निरस्त होने से परीक्षार्थी निराश हैं. लखनऊ में परीक्षार्थियों से बात की बीबीसी के सहयोगी अनंत झणाणे ने.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)