मुनव्वर फ़ारूक़ी का शो रद्द होने के बाद क्यों है हलचल?

प्रकाशित

स्टैंडअप कॉमेडिन मुनव्वर फ़ारूक़ी का 'डोंगरी टू नोव्हेर' शो रविवार को बेंगलुरु पुलिस ने क़ानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए रद्द कर दिया.

इसके साथ ही बेंगलुरु पुलिस ने हवाला दिया कि फ़ारूक़ी एक 'विवादित व्यक्ति' हैं. शो रद्द होने के बाद मुनव्वर ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक बयान पोस्ट किया और उसके साथ लिखा, "नफ़रत जीत गई, आर्टिस्ट हार गया. मेरा काम पूरा हुआ. गुड बाय. नाइंसाफ़ी."

मुनव्वर ने अपने बयान में लिखा, "आज बैंगलोर शो कैंसल हो गया (आयोजन स्थल को नुक़सान पहुंचाने के ख़तरे के चलते). हमने 600 से अधिक टिकट बेचे थे. एक महीने पहले मेरी टीम ने दिवंगत पुनीत राजकुमार सर के संगठन को चैरिटी के लिए प्रस्ताव दिया था जो बैंगलोर में कार्यक्रम के ज़रिए आती. हम सहमत हुए कि इस शो को चैरिटी के नाम पर नहीं बेचेंगे."

"वो जोक जो मैंने आज तक नहीं किया उस पर मुझे जेल भेजा गया उस शो को रद्द किया गया जिसमें कोई समस्या नहीं थी. यह बहुत ग़लत है. इस शो को भारत में बिना किसी धर्म के लोगों को बहुत प्यार मिला है. यह बहुत ग़लत है."

"हमारे पास इस शो का सेंसर सर्टिफ़िकेट भी था जिसमें कोई समस्या नहीं थी. आयोजन स्थल और दर्शकों को ख़तरे के कारण हमें बीते 2 महीनों में 12 शो रद्द करने पड़े हैं."

रिपोर्ट: टीम बीबीसी

आवाज़: गुरप्रीत सैनी

वीडियो एडिटिंग: देवाशीष कुमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)