बाढ़ के सैलाब में पूरा गांव बह गया

प्रकाशित

आंध्र प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के चार ज़िले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. यहां 50 साल में पहली बार इतनी ख़तरनाक बाढ़ आई.

कडप्पा, चित्तूर, नेल्लोर और अनंतपुर ज़िलों में कई गांव बाढ़ में तबाह हो गए. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कुल 34 लोग इस बाढ़ में मारे गए जबकि 10 लोग लापता हैं.

वहीं राज्य सरकार का अनुमान है कि इस बाढ़ से कुल 6000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, देखिए उनका हाल.

वीडियोः सतीश बाला, नवीन कुमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)