क्रिप्टोकरेंसी पर लगाम लगाना चाहती है मोदी सरकार?

प्रकाशित

केंद्र की मोदी सरकार ने डिजिटल करेंसी पर क़ानून बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है और 29 नवंबर से शुरू होने जा रहे संसद के शीतकालीन सत्र में इससे संबंधित बिल को सदन के पटल पर रखा जाएगा.

मंगलवार को लोकसभा ने संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के लिए तैयार की गई अपनी विधायी कार्य योजना की जानकारी सार्वजनिक की.

इस कार्य योजना में 26 विधेयकों को पेश करने की बात कही गई है जिसमें से एक क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल मुद्रा पर क़ानून बनाने का बिल भी दर्ज है. इस बिल को क्रिप्टोकरेंसी एवं आधिकारिक डिजिटल मुद्रा विनियमन विधेयक, 2021 नाम दिया गया है.

रिपोर्ट और आवाज़ः मोहम्मद शाहिद

वीडियो एडिटः बुशरा शेख़

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)